लोक कला मंडल में नाटक स्नेहाधीन का मंचन 11 को
उदयपुर| भारतीय लोक कला मण्डल में बुधवार को होली स्नेह मिलन के मौके पर आपसी सामंजस्य और भाई चारे को दर्शाने वाला गुजराती नाटक स्नेहाधीन का मंचन होगा। भारतीय लोक कला मण्डल, निदेशक डाॅ. लईक हुसैन ने बताया कि नाटक स्नेहा धीन के लेखक अशोक पाटोले है। प्रवीण सोलंकी ने नाटक को रूपांतरित नाटक किया। अख्तर सैयद के निर्देशन में गांधीनगर का दल मंचन करेगा। गुजराती संस्कृति को दर्शाता हुआ यह एक सामाजिक नाटक है। गोविंद कठपुतली गृह में शाम सवा सात बजे मंचन शुरू होगा। दर्शकों का प्रवेश निशुल्क रहेगा।