दुकान के बाहर शराब पीने से टोका था, व्यापारी से मारपीट करने के पांच अभियुक्त गिरफ्तार
दुकान के बाहर शराब पीने से राेकने पर व्यापारी से मारपीट के पांच अाराेपियाें काे अंबामाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी लक्ष्मणराम बिश्नाेई ने बताया कि हनुमान काॅलाेनी निवासी भवानी शंकर उर्फ सुमेर पुत्र बलवन्त, कार्तिक पुत्र भवानी शंकर, ओम प्रकाश उर्फ भीमा पुत्र अशोक, कुणाल पुत्र राजेश, ललित पुत्र मदनलाल को गिरफ्तार किया। फतहपुरा हनुमान काॅलाेनी निवासी शंकरलाल पुत्र अमृतलाल खाराेल ने बुधवार काे रिपाेर्ट दी थी। बताया था कि शाम 7.30 बजे कुछ युवक दुकान के सामने बैठकर शराब पी रहे थे। टोकने पर उन्होंने दुकान में ताेड़फाेड़ अाैर मारपीट कर दी। दुकान में पड़ा चार दिन का कलेक्शन 135000 रुपए लेकर चले गए।