पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीएफ के लिए ईपीएफओ की वेबसाइट पर कर्मचारी खुद जनरेट कर सकेंगे यूएएन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने कर्मचारियों के लिए यू एएन नंबर जनरेट करने की सुविधा शुरू की है। इसके तहत अब कर्मचारियों काे अपने संस्थान पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा अाैर वे खुद ही र्इपीएफअाे की वेबसाइट में मेंबर पोर्टल पर दिए लिंक के माध्यम से अपना यू एएन नंबर जनरेट कर सकते हैं। सुविधा शुरु होने के बाद अब तक 304 से अधिक लोगों ने यूएएन नंबर के लिए आवेदन किया है।

क्षेत्रीय आयुक्त धनवंत सिंह ने बताया कि ईपीएफओ की वेबसाइट्स में मेम्बर पोर्टल पर दिए लिंक में कर्मचारी अपना मोबाइल नम्बर और आधार नम्बर दर्ज कर यू एएन नम्बर जनरेट कर सकते हैं। कर्मचारी को अपनी कम्पनी का नाम और कुछ अन्य विवरण भरना होगा। उल्लेखनीय है कि कुछ मामलों में नियोक्ता सदस्यों का यू एएन नम्बर नहीं देने अाैर देरी करने की शिकायतें पीएफ विभाग को मिल रही थी। इसके चलते विभाग ने नई सुविधा शुरू की है। इस सुविधा के माध्यम से पीएफ के लाभों से वंचित कर्मचारियों की पहचान की जा सकेगी, साथ ही ऐसे संस्थान जिन्होंने 20 से ज्यादा कर्मचारी होने के बावजूद भी ईपीएफ का पंजीकरण नहीं कराया है, उनकी भी पहचान कर ईपीएफ लागू किया जा सकेगा। सिंह ने बताया कि कर्मचारियों के यूएएन नंबर जनरेट करने के बाद विभाग जांच कर अपने स्तर पर कार्यवाही करता है और सुनिश्चित करने का प्रयास करता है कंपनी कर्मचारी को पीएफ समय पर जमा कराएं।

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त सिंह ने अाह्वान किया है कि उदयपुर संभाग के तहत उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर जिलों की संस्थानों में कार्यरत कर्मचारी ज्यादा से ज्यादा इस सुविधा का
उपयोग कर अपना यू एएन नम्बर जनरेट करें, ताकि उनको पीएफ, पेंशन की सुविधाओं का लाभ मिल सके।

खबरें और भी हैं...