एग्जाम : 8वीं और 10वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू, आठवीं में 655 अनुपस्थित
उदयपुर | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा कक्षा 8वीं की परीक्षाएं अंग्रेजी पेपर से शुरु हुई। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) भरत जोशी ने बताया कि कक्षा 10वीं के 191 परीक्षा केंद्रों पर 40655 और 8वीं के 265 परीक्षा केंद्रों पर 48382 परीक्षार्थी नामांकित थे। आठवीं में 655 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शनिवार को आठवीं और दसवीं कक्षा का अगला पेपर हिंदी का होगा।