पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुरली मनोहर मंदिर में फाग उत्सव मनाया, फूलों से होली खेली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर | मुरली मनोहर मंदिर, धानमंडी में रविवार को फाग उत्सव मनाया गया। अध्यक्ष गोपाल दास कुमावत ने कि इस मौके पर ठाकुरजी को झूले में झुलाया, हरि पत्तियों से कुंज बनाया गया और गुलाल कुंड बनाया गया। महिलाओं ने भजन कीर्तन किया और फाग गीतों पर नृत्य किया। श्रद्धालुओं ने फूलों से होली खेली। इधर, श्री स्वामी चतुर्भुज हनुमान मंदिर, हरिदास जी की मगरी में फागोत्सव मनाया गया। महंत इन्द्रदेव दास ने बताया कि हर्बल गुलाल से भगवान को तिलक लगाकर श्रद्धालुओं ने होली खेली। इस मौके पर भजन-कीर्तन हुए। धानमंडी अग्रवाल समाज ने फागोत्सव चारभुजा मंदिर स्थित समाज भवन में मनाया। इस मौके पर भगवान चारभुजा जी काे विशेष शृंगार धराया।
खबरें और भी हैं...