पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फसल खराबे को देख किसान सदमे में, हार्ट अटैक से मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर के फलवारा में एक किसान ने फसलों की बर्बादी देख की थी आत्महत्या

हलैना (भरतपुर) | बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और बार-बार बदलते मौसम ने शनिवार को जिले में एक और किसान की जान ले ली। हलैना क्षेत्र में भूतोली के रामेश्वर की खेत में बर्बाद फसल को देख हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने उसके बेटे सुदेश की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। इससे पहले भरतपुर के ही फुलवारा गांव में भी फसलों की बर्बादी को देख एक किसान आत्महत्या कर चुका है। इस तरह जिले में अब तक दो किसान जान गंवा चुके हैं। रामेश्वर शनिवार को अपने बेटे सुदेश के साथ खेत पर सरसों की फसल काटने गया था। लेकिन, जब देखा कि खेत में ओलावृष्टि से सरसों की सारी फलियां चटख कर झड़ गई हैं। तो वह सदमे में आ गया और बेहोश होकर वहीं खेत में गिर पड़ा। रामेश्वर को बेहोशी की हालत में सरसैना अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खबरें और भी हैं...