पिता-पुत्र से मारपीट और लूट के आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर | अम्बामाता पुलिस ने हनुमान कॉलोनी में पिता-पुत्र से मारपीट और लूट के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। इन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार हनुमान कॉलोनी निवासी शंकरलाल खारोल की रिपोर्ट पर भवानी शंकर उर्फ सुमेर पुत्र बलवंत, उसका बेटे कार्तिक, ओम प्रकाश उर्फ भीमा पुत्र अशोक, ललित कुमार पुत्र मदनलाल व कुणाल पुत्र राजेश को गिरफ्तार पेश किया था।