चुनाव को लेकर आज होगा अंतिम निर्णय
आगामी 29 मार्च को घोषित फील्ड क्लब के चुनाव को लेकर रविवार को बैठक हुई। कोरोना वायरस के चलते सरकार से जारी गाइडलाइन को देखते हुए कार्यकारिणी ने चुनाव स्थगित करने को लेकर विचार किया। बैठक में चुनाव अधिकारी सी.एम. कच्छावा, महावीर चपलोत ने सभी सदस्यों से मशविरा किया। कच्छावा ने बताया कि सदस्य चुनाव कराने को लेकर एकमत नहीं है। इसे लेकर चुनाव समिति सोमवार को निर्णय देगी। बता दें कि नामांकन प्रक्रिया की तारीख 19 मार्च से 21 मार्च तक िनर्धारित है।
फील्ड क्लब