पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केवड़ा की नाल के जंगल में लगी आग, वन कर्मियों ने काबू पाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टीड़ी/जयसमंद। उदयपुर-जयसमंद स्टेट मेगा हाईवे पर स्थित केवड़ा की नाल के जंगल की पहाड़ियों में शुक्रवार शाम आग लग गई। जयसमंद पंप हाउस तीन के पास स्थित पहाड़ियों में शाम करीब साढ़े चार बजे आग लग गई। तेज हवा के चलते आग पहाड़ी के 10 से 15 हेक्टेयर में फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से छोटे पौधे, घास-फूस सहित कई वन संपदा जलकर राख हो गए। आग में रेंगने वाले छोटे-छोटे जीवों के नष्ट होने की आशंका जताई जा रही है ।
खबरें और भी हैं...