दाे दिन में चार बड़ी वारदातें, दंपती, किशाेरी और वृद्धा सहित पांच की हत्या, 13 गिरफ्तार
हाेली अाैर एक दिन पहले यानी साेमवार अाैर मंगलवार का दिन जिले में वारदाताें का रहा। चार थाना क्षेत्र में चार वारदाताें में दंपती, वृद्धा, किशाेरी सहित पांच की हत्या की गई, वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चाराें मामलाें में 13 अाराेपियाें काे गिरफ्तारी किया है। किसी वारदात में जमीनी रंजिश ताे किसी में प्रेम प्रसंग या हल्की कहासुनी सामने अाई है। यह घटनाएं मांडवा थाना क्षेत्र के झेड़ गांव, झाड़ाेल थाना क्षेत्र के माेहम्मद फलासिया, ऋषभदेव के घाेड़ी गांव अाैर बेकरिया थाना क्षेत्र में हुई है। इन सभी घटनाअाें में फॉरेंसिक टीम ने माैके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए।
बेकरिया : चार साल बाद लिया हत्या का बदला
रंजिश के चलते साेमवार काे युवक की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई जिसमें पुलिस ने सात अाराेपियाें काे गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2016 ने मृतक के परिवार में अाराेपी पक्ष ने एक की हत्या की थी। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था तब से वह जेल में थे। इस बीच दाेनाें परिवार में रंजिश चल रही थी। जेल से बाहर अाने के बाद साेमवार काे मृतक अाैर अाराेपी पक्ष साथ में बैठ पार्टी कर रहे थे। इसी दाैरान वर्ष 2016 का मामला सामने अाने पर युवक की हत्या कर दी।
भास्कर न्यूज | कोटड़ा
मांडवा थाना सर्कल के झेड़ गांव में 12 साल की किशोरी की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल आरोपी किशोरी काली पुत्री बसु बुंबरिया के चाचा जोवना पुत्र मोडना बुंबरिया को मारने आए थे। जैसे ही आरोपी ने फायर किया तो बीच में काली आ गई। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। एसएसपी कैलाशचंद्र बिश्नोई ने बताया कि मामले में बुधवार को बूझ निवासी महेश पुत्र मणिया उर्फ मणि सिंह गमार और भूरी ढेबर निवासी मुकेश पुत्र खेता पारगी को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इधर, घटनास्थल पर गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे थे। सूचना पर थानाधिकारी कर्मवीर सिंह जाब्ते के साथ पहुंचे। माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए डिप्टी भूपेंद्र,कोटड़ा एसएचओ धनपतसिंह, बेकरिया एसएचओ सकाराम सहित थानों का जाब्ता मौके पर पहुंचा। साथ ही मेवाड़ भील कॉर्प (एमबीसी) के जवान भी तैनात किए गए। पुलिस ने कोटड़ा सीएचसी में किशोरी के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपूर्द किया।
पूरा दिन चली समझाइश: मामले में डिप्टी सहित तीन थाना का जाब्ता और अधिकारी मौके पर मौजूद एहतियात के तौर मौजूद रहे। दोनों पक्षों के बीच वार्ता शुरू करवाई। देर रात दोनों पक्षों के बीच पुलिस समझाइश से मामला शांत हुआ।
चाचा को बचाने आई किशोरी की गोली लगने से मौत, दो गिरफ्तार
ऋषभदेव-उदयपुर| थाना क्षेत्र के घाेड़ी गांव में रविवार रात दाे परिवार अापस में भिड़ गए। पत्थर अाैर तलवाराें से एक-दूसरे पर वार किए। बंशीलाल पुत्र रामा अाैर उसकी प|ी लक्ष्मी की माैत हाे गई, जबकि बंशीलाल के पिता रामा, मां रमेशी अाैर बेटा विशाल घायल हो गए। वजह यह थी कि बंशीलाल की विधवा भाभी से अाराेपी पक्ष दशरथ पुत्र हाजा मीणा ने शादी की थी अाैर जमीन का झगड़ा लंबे समय से था। थानाधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि दशरथ की मां सविता देवी, प|ी मंजू अाैर भाई प्रकाश की प|ी माया काे गिरफ्तार किया है। दशरथ अाैर प्रकाश फरार हैं।
पुलिस के अनुसार बंशीलाल के पिता अाैर दशरथ के पिता सहित चार भाई थे। इनमें से एक मत्ता बेऔलाद था। बंशी अाैर उसके पिता रामा ने उसकी देखरेख की। माैत के बाद मत्ता की जमीन बंशी काे मिल गई। इसमें दशरथ भी हिस्सा मांग रहा था। उसने बंशी की विधवा भाभी से शादी कर ली थी। इन दाेनाें कारणाें की वजह से दाेनाें परिवाराें में अाए दिन झगड़ा हाे रहा था।
यह हुई घटना : रविवार रात करीब 8.30 बजे दशरथ अाैर उसके भाई गांव में जा रहे थे कि बंशीलाल मिल गया। कहासुनी हाे गई। झगड़ा बढ़ने पर दोनों पक्षों में पथराव हुआ और तलवार-चाकू से वार किए। दोनों परिवाराें की महिलाएं भी आ गईं। तलवार और चाकू के वार से लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बंशीलाल ने एमबी हाॅस्पिटल में दम तोड़ दिया। घायल विशाल, रमेश अाैर रामा का उपचार जारी है। घटना के बाद पांच थानों सहित लाइन से अतिरिक्त जाब्ता बुलाया गया। समझाइश कर अंतिम संस्कार किया गया।
भाभी से शादी अाैर जमीन विवाद पर दाे पक्षाें में झगड़ा, दंपती की हत्या, सास अाैर दाे बहुएं गिरफ्तार, तीन फरार
कोटड़ा. लोगों से समझाइश करते पुलिस अधिकारी।