परशुराम जयंती कार्यक्रम 22 से, तैयारियाें पर चर्चा
उदयपुर | विप्र फाउंडेशन युवा मंच की बैठक घूमर गार्डन में रविवार को हुई। इसमें परशुराम जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। उपाध्यक्ष डॉ. विक्रम मेनारिया ने बताया कि परशुराम जयंती कार्यक्रम 22 मार्च शुरू होंगे। इसके तहत 23 अप्रेल को निंबार्क कॉलेज में रक्तदान शिविर, 26 अप्रैल को भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। अध्यक्षता युवा मंच के प्रदेश महामंत्री नरेंद्र पालीवाल ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री और पार्षद भरत जोशी थे। युवा मंच के देहात जिलाध्यक्ष भूपेश चौबीसा, जिलाध्यक्ष ललित मेनारिया, कैलाश पालीवाल, अनिल शर्मा, भूपेश जोशी, लोकेश पालीवाल, कोषाध्यक्ष रणजीत शाकद्वीपीय मौजूद थे।