ऋषभदेव जयंती महोत्सव 15 से, कवि सम्मेलन 17 को डॉ. कुमार विश्वास आएंगे
उदयपुर | मेवाड़ जैन युवा संस्थान एवं सकल जैन समाज के साझे में भगवान ऋषभदेव जन्म जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में तीन दिन कार्यक्रम होंगे। संस्थान अध्यक्ष निर्मल कुमार जैन मालवी ने बताया कि सर्वऋतु विलास स्थित महावीर जिनालय में बुधवार को समिति की बैठक में निर्णय लिया है कि इस जयन्ती को भव्य रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को सुबह 7 नगर निगम प्रांगण से शोभायात्रा निकाली जाएगी। 17 मार्च को शाम 6 बजे मीरा कला मन्दिर में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन होगा। इसमें राष्ट्रीय कवि डॉ. कुमार विश्वास, राजकुमार बादल, सुनील व्यास, सुमित्रा सरल और सूत्रधार बलवंत जैन बल्लू अपनी काव्य पाठ करेंगे। इससे पहले 15 मार्च को सुबह 7 बजे हिरणमगरी सेक्टर-4 स्थित पार्श्व नाथ दिगंबर जैन मन्दिर से निकलने वाली जन चेतना वाहन रैली से मांगलिक कार्यक्रमों की शुरूआत होगी। इसी दिन शाम 6 बजे हिरणमगरी सेक्टर-11 स्थित मीरा कला मन्दिर में एक शाम प्रथमेश के नाम भजन संध्या होगी। बॉलीवुड सिंगर खुशबू जैन व भोपाल के केशव जैन भक्ति गीत सुनाएंगे। मंत्री गौरव जैन गनोडिया ने बताया कि कवि सम्मेलन के दौरान समारोह में उद्योगपति एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा।