गांधी का दर्शन भारत ही नहीं विश्व के लिए आदर्श है : बापना
उदयपुर | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोइयों की पंचोली में शुक्रवार को गांधी की 150 वीं जयंती पर हुए ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के प्रदेशाध्यक्ष गिरधारी लाल बापना ने कहा कि गांधी का जीवन दर्शन भारत ही नहीं विश्व के लिए आदर्श है। मोहन से महात्मा होकर उन्होंने जनजन को त्रुटि रहित जीवन जीने का विचार दिया। अध्यक्षता करते हुए विवेक कटारा ने बापू के विचारों को कालजयी बताया। पंकज शर्मा, सतीश मोड़, मौजूद थे।