पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Udaipur News Rajasthan News Gauravi Gets International Audrey Scott Award The Youngest Indian Swimmer Ever To Receive This Award By Crossing The English Channel

गौरवी को अंतरराष्ट्रीय ऑड्रे स्कॉट अवार्ड, सबसे कम उम्र में इंग्लिश चैनल पार कर बनीं यह पुरस्कार पाने वाली देश की पहली तैराक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सबसे कम उम्र में इंग्लिश चैनल पार करने वाली उदयपुर की जलपरी गौरवी सिंघवी को लंदन में ऑड्रे स्कॉट पुरस्कार मिला है। गौरवी को चैनल स्वीमिंग एंड पायलट फेडरेशन ने सबसे कम 16 साल 5 महीने और 30 दिन में इंग्लिश चैनल पार करने के लिए अवार्ड दिया। बता दें साल 2019 में उदयपुर की गौरवी ने 23 अगस्त को 13 घण्टे 28 मिनट में 2019 का सबसे कम उम्र में इंग्लिश चैनल पार कर इतिहास रच दिया था। गौरवी सबसे कम उम्र में इंग्लिश चैनल पार करने पर यह अवार्ड हासिल करने वाली देश की पहली तैराक बनी है। चैनल स्वीमिंग एंड पायलट फेडरेशन वो संघ है जो इंग्लिश चैनल स्विम को सर्टिफाई करता है। लंदन के डोवर टाउन हॉल में हुए इस अवार्ड समारोह में गौरवी सहित अलग-अलग कैटेगरी में दुनियाभर के 14 तैराकों को पुरस्कृत किया गया। लगातार चार साल इंग्लिश चैनल पार करने वाली दुनिया की पहली तैराक अमेरिका की साराह थॉमस भी इस कार्यक्रम में मौजूद रही। सराह को मोस्ट मेरिटोरियस स्विमर का डेस रेन्फोर्ड अवार्ड मिला। कार्यक्रम में केविन मर्फी, निक एडम्स सहित तैराकी से जुड़े कई शख्सियतों सहित दुनियाभर के लगभग 300 लोग मौजूद थे। इस साल यह अवार्ड पाने वाली गौरवी भारत की एकमात्र तैराक रहीं। उनकी मां शुभ सिंघवी और पिता अभिषेक सिंघवी भी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय-प्रदेश स्तर पर कई मेडल जीत चुकी है


ओपन स्वीमिंग के साथ-साथ प्रतियोगिताओं में भी गौरवी का शानदार प्रदर्शन रहा है। गौरवी ने राष्ट्रीय-प्रदेश स्तर पर 30 से भी ज्यादा मेडल जीत चुकी हैं। गौरवी की मां शुभ बताती हैं कि गौरवी अद्भुत तैराक और लर्नर है, हर चीज़ को सीखने और अपना 100 प्रतिशत देने में विश्वास करती है। इसलिए आज इस मुकाम पर पहुंची है। गौरवी पर गर्व है।

17, 37 और 47 किमी की ओपन स्वीमिंग कर गौरवी बना चुकी है इतिहास

इंग्लिश चैनल से पहले गौरवी 17, 37 और 47 किमी की ओपन स्वीमिंग कर इतिहास रच चुकी है। ऐसा करने वाली गौरवी देश की एकमात्र तैराक है। गौरवी 47 किमी ओपन स्वीमिंग करने वाली देश की पहली तैराक बनी।


मां शुभ सिंघवी का रहा सबसे बड़ा रोल


गौरवी को यह मुकाम हासिल करने में सबसे बड़ा रोल उनकी मां शुभ सिंघवी का रहा। शुभ बचपन से लेकर हर मौके पर पूरी तरह गौरवी के साथ रही। गौरवी बताती हैं की उनकी मां के सपोर्ट ने उनका सबसे ज्यादा हौंसला बढ़ाया। गौरवी को कोचिंग उदयपुर में कोच महेश पालीवाल ने दी। गौरवी घण्टों तक खेलगांव में कोच महेश पालीवाल के निर्देशन में प्रैक्टिस करती थी।


बना चुकी हैं ये रिकॉर्ड भी

{21 मार्च 2017 को 3 घण्टे 58 मिनट में 17 किमी की ओपन स्वीमिंग की। उस रुट पर यह कारनामा करने वाली सबसे कम उम्र की तैराक बनी।

{ 26 मार्च 2017 को 6 घन्टे 36 मिनट में 37 किमी ओपन स्वीमिंग की। सबसे कम उम्र और सबसे कम समय में ये तैराकी करने वाली तैराक बनी।

{ 6 फरवरी 2018 को गौरवी ने 9 घण्टे 22 मिनट में 47 किमी ओपन स्वीमिंग की। ऐसा करने वाली देश की तैराक बनी।
खबरें और भी हैं...