पांच सौ बच्चों का स्वर्ण प्राशन
उदयपुर | आयुर्वेद विभाग एवं गायत्री चेतना केंद्र हिरण मगरी के साझे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए स्वर्ण प्राशन अभियान के तहत 500 से अधिक बच्चों को स्वर्ण प्राशन खिलाया गया।आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभा लाल औदीच्य ने बताया कि इस दौरान आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. गिरिजा शंकर जोशी, हिरण मगरी थानाधिकारी डॉ. हनवंत सिंह राजपुरोहित, सहायक निदेशक राजीव भट्ट आदि मौजूद थे।