सरकार ने मांगें मानी, जनजाति शोध परिषद का धरना-प्रदर्शन समाप्त
उदयपुर. धरना स्थल पर जनजाति शोध परिषद के सदस्य और अधिकारी।
उदयपुर | जनजाति शोध परिषद का टीआरआई में पिछले 20 दिनों से चल रहा धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। परिषद के अध्यक्ष विकास कुमार मीणा ने बताया कि सरकार ने शोधार्थियों की मांगों को पूरा किया है। सकारात्मक पहल पर मांगों को पूरा किया गया है। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अंजली राजोरिया और टीआरआई निदेशक दिनेश जैन ने धरना स्थल पर शोधार्थियों को ज्यूस पिलाकर धरना स्थगित करवाया। राजोरिया ने शोधार्थियों को टीआरआई पुस्तकालय में पुस्तकालय कार्ड जारी कर पुस्तकें उपलब्ध कराने घर वालों ने और फैलोशिप की राशि की किस्त 3 माह की बजाय प्रतिमाह देने की सहमति जताई है। शोध परिषद के संगठन मंत्री दिलीप खानन ने बताया कि सरकार ने मांगों को सकारात्मक पहल कर पूरा किया। इसे शोधार्थियों ने होली का तोहफा माना और तिलक की होली खेलकर धरना समाप्त किया। परिषद के उपाध्यक्ष शांतिलाल खराड़ी, कोषाध्यक्ष प्रेम शंकर मीणा, डॉक्टर रूप सिंह मीणा मौजूद थे।