पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Udaipur News Rajasthan News Government Should Pay Attention To The Historical Places Of Mewar Adequate Development Of The Sites Associated With Maharana Pratap

मेवाड़ के ऐेतिहासिक स्थलाें पर सरकार दे ध्यान, महाराणा प्रताप से जुड़े स्थलाें का हाे पर्याप्त विकास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार काे मेवाड़ के विधायकाें ने महाराणा प्रताप से जुड़े एतिहासिक स्थलाें के साथ ही प्राचीन विरासत के संरक्षण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया।

सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा ने चावंड स्थित महाराणा प्रताप की समाधि स्‍थल को पर्यटक दृष्टि से विकसित करने की कार्य-योजना का सवाल उठाया। पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि महाराणा प्रताप की समाधि स्थल अाैर आसपास पर्यटन विकास पर 2012-2013 में 83.58 लाख के काम कराए गए हैं। यहां अन्य काम अभी प्रस्तावित नहीं है,विभाग बजट अाैर काम की प्राथमिकता काे देखते हुए निर्णय लेगा। मीणा ने 2012-13 के बाद काेई बजट स्वीकृत नहीं हाेने पर भी सवाल उठाया। मंत्री ने कहा कि अापने पत्र दिया उसके बाद हमने अतिरिक्त बजट के लिए केंद्र सरकार काे लिख दिया है। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि ऐेतिहासिक स्थलाें पर विकास कार्य करवाने के बाद वहां सुरक्षा व्यवस्था भी करनी चाहिए। इस पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि सुझाव अच्छा है इस पर विभाग विचार करेगा। पर्यटन विभाग से जुड़ी अनुदान मांगाें पर चर्चा में मावली विधायक धर्मनारायण जाेशी ने भी मेवाड़ में स्थिति ऐेतिहासिक स्थलाें के लिए पर्याप्त बजट देने अाैर उनके विकास की तरफ सरकार का ध्यान दिलाया।

किरण } द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली से राष्ट्रीय राजमार्ग तक सम्पर्क सड़क और एलिवेटेड रोड बनाअाे

राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी ने द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली से राष्ट्रीय राजमार्ग तक सम्पर्क मार्ग बनाने, द्वारकाधीश मंदिर से सांवरिया जी तक 70 किमी मार्ग को प्रांतीय राजमार्ग बनाने, द्वारकाधीश, मातृकुण्डिया, शनि महाराज, सांवरिया जी को धार्मिक सर्किट के रूप में विकास करने, अन्नपूर्णा माता मंदिर के शेष विकास कार्य को शुरू करने पर जाेर दिया। राजसमंद झील में नौकायन, द्वारकाधीश मंदिर के पास श्रद्धालुओं के लिए स्नान घाट विकसित करने और ग्रामीण पर्यटन के लिए मातृकुण्डिया, सूरजबाड़ी, समेरिया महादेव, फरारा महादेव, देव नारायण मंदिर के विकास की तरफ भी सरकार का ध्यान दिलाया।

गाैतमलाल} सरकारी स्कूलाें में न पर्याप्त कमरे है न बाउंड्रीवाल

धरियावद विधायक गाैतमलाल मीणा ने लिखित सवाल के माध्यम से क्षेत्र के सरकारी स्कूलाें की जरूरताें की तरफ सरकार का ध्यान दिलाया। मीणा के लिखित सवाल पर शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी है कि विधान सभा क्षेत्र धरियावद में 356 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा-कक्षों तथा 156 विद्यालयों में बाउंड्रीवाल निर्माण की आवश्यकता है।

खबरें और भी हैं...