गाइडलाइन भीड़ से बचें, यहां स्कूली बच्चाें को इकट्ठा कर किया जागरूकता कार्यक्रम
प्रदेशभर में काेराेना के चलते एक अाेर सरकार ने स्कूल-काॅलेज, माॅल, सिनेमाघराें काे 30 मार्च तक बंद कर दिया है। जहां एक अाेर लाेगाें काे भीड़भाड़ वाले इलाकाें से दूर रखने अाैर इससे बचाव के लिए सरकार यह कदम उठा रही है। वहीं दूसरी अाेर उदयपुर जिले के कई स्कूलाें में काेराेना के प्रति जागरूकता के लिए शनिवार काे कार्यक्रम करने अाैर उससे बचाव के लिए काढ़ा पिलाने जैसे कई वाकये सामने अाए है।
उदयपुर जिले सहित अासपास के इलाकाें में काेराेना के प्रति जागरूकता लाने के लिए स्कूलाें अाैर कई संस्थानाें ने छात्राें की भीड़ जुटाकर कार्यक्रम किए। उदयपुर के समीचा में सरकारी स्कूल में जहां लाेगाें काे एकत्रित कर काढ़ा पिलाया गया। वहीं मावली, नाथद्वारा सहित कई जगहाें पर बच्चाें काे काेराेना से बचाव के लिए भीड़ की तरह एकत्रित कर समझाया गया। नाथद्वारा में ताे अक्षय पात्र संस्था की अाेर से कई स्कूलाें में जागरूकता कार्यक्रम रखा गया। जिसमें बच्चाें काे भीड़ की तरह एकत्रित कर इससे बचाव के तरीके बताए गए। काेराेना के चलते छुट्टी की जानकारी देने के लिए भी छात्राें काे भीड़ की तरह जुटाकर उन्हें निर्देश दिए गए।
डाॅक्टर-अधिकारी बाेले : भीड़ ताे रखनी ही नहीं है
काेराेना काे लेकर सरकार की जारी एडवाइजरी पर एमबी अस्पताल अधीक्षक डाॅ. अारएल सुमन ने बताया कि सरकार की एडवाइजरी में स्पष्ट है कि भीड़ ताे रखनी ही नहीं है। अापस में दूरी बनाकर रखनी है। इसलिए लाेगाें काे एकत्रित नहीं हाेने देना चाहिए। वहीं काढ़े काे लेकर अबतक काेई एेसी रिसर्च ताे अाई नहीं है कि इससे काेई फायदा हाे रहा है। बाकी हमारे यहां मान्यता है अाैर यह मेरा विभाग नहीं है ताे इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। इसी तरह उदयपुर के सीडीईअाे शिवजी गाैड़ ने कहा कि स्कूलाें काे निर्देश पहुंचे हैं, हाे सकता है उससे पहले इस तरह की घटनाएं स्कूल में हुई हाें। अक्षय पात्र संस्था काे भी स्कूलाें में खाना पहुंचाने के लिए मना कर दिया है। स्कूलाें में छुट्टी करने का उद्देश्य ही यही है कि भीड़ ना जुटे ताे उसका ताे ध्यान रखना ही है।
मावली. स्कूल में जागरूकता का संदेश देते हुए।
समीचा. काेराेना वायरस से बचाव के लिए काढ़ा पिलाया।