पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Udaipur News Rajasthan News Herbal Garden Developed In Gulabbagh Tricolor Will Be Hoisted In Parks For Ged On 15 August And 26 January

गुलाबबाग में विकसित हाेगा हर्बल गार्डन, गाेद लिए पार्काें में 15 अगस्त अाैर 26 जनवरी काे फहराया जाएगा तिरंगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

15 अगस्त अाैर 26 जनवरी के माैके पर उदयपुर के सभी अनुदानित अाैर गोद दिए गए पार्कों में तिरंगा फहराया जाएगा। इस प्रस्ताव पर निर्णय गुरुवार काे नगर निगम की उद्यान समिति की बैठक में निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि इसके लिए सभी को पत्र लिखकर प्रेरित किया जाएगा। साथ ही शहर के सभी डिवाइडरों को खूबसूरत बनाया जाएगा। उनके ऊपर रंग बिरंगी फूल सजाए जाएंगे। डिवाइडरों को उद्योगपतियों अाैर अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं को भी गोद दिया जा सकता है। गुलाबबाग में हर्बल गार्डन विकसित किया जाएगा। गुरुवार काे उद्यान समिति की बैठक में महापाैर गाेविंद सिंह टांक, उपमहापाैर पारस सिंघवी अाैर उद्यान समिति अध्यक्ष महेश त्रिवेदी माैजूद रहे।

समिति अध्यक्ष महेश त्रिवेदी ने बताया कि फिलहाल कई उद्यान स्वयंसेवी संस्थाएं विकसित कर रही हैं। जिसका आर्थिक अनुदान भी निगम उन सस्थाओं को दे रहा है। मगर यह तय नहीं किया गया है कि किस प्रारूप के हिसाब से इन संस्थाओं को अनुदान देना है। एेसे में इसका प्रारूप तैयार किया जाएगा। बैठक में नगर निगम के लगवाए गए पेड़ सूखे नहीं हाे, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में महापौर ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु के पहले सभी उद्यानों में पेड़ पौधे लगवाने की तैयारी की जाए। बैठक में तय किया गया कि जिस मोहल्लों में मोहल्ला विकास समिति या स्वयंसेवी संस्था बनी हुई है, जो वहां पर स्थित गार्डन की देखरेख करती है, उन्हीं गार्डन में नगर निगम अपने स्तर पर घास लगवाने का काम करवाएगा। शहर के पक्षी प्रेमियों अाैर पक्षियों के लिए सभी उद्यानों में दाना डालने का स्थान तय कर उसका निर्माण करवाया जाएगा। जिससे कि आवारा पशु या श्वान इन पक्षियों का शिकार नहीं कर सकें।

गुलाबबाग में लगाए जाएंगे अाैषधीय पाैधे : बैठक में तय हुअा कि मानसून शुरू हाेने से 15 दिन पहले पेड़ लगाने के लिए गड्ढे खाेदे जाएंगे। जिससे कि मिट्टी अाैर वायुमंडल में माैजूद नाइट्रोजन का मिश्रण अच्छी तरीके से हो सके। बैठक में यह भी तय हुअा कि सिक्योर मीटर स्वरूप सागर किनारे स्थित पहाड़ी पार्क, अरावली वाटिका अाैर जज कॉलोनी स्थित पार्क का रखरखाव करेगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि गुलाब बाग में विशेषज्ञों से राय लेकर जल्द ही हर्बल गार्डन तैयार करवाया जाएगा। इस गार्डन में विश्व की सभी औषधियों के पौधे लगवाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...