विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली महिलाओं का सम्मान
उदयपुर | महिला मिलन साहित्य समिति का होली स्नेह मिलन समारोह सवीना में हुआ। इस मौके पर विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। संस्थापक डॉ. तारा दीक्षित ने महिलाओं के अधिकार और स्थितियों के बारे में बताया। अध्यक्षता निरंजन भट्ट ने की। विशिष्ट अतिथि कन्हैया लाल मेहता, हरित शंकर दीक्षित थे। डॉ. निर्भय शंकर दीक्षित, किरण शर्मा मौजूद थे।