पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कांग्रेस में वैचारिक संघर्ष, एमपी के बाद दूसरे राज्याें में भी हाेगी टूटन : कटारिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर| पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल हाेने पर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने बुधवार काे कहा है कि तुष्टिकरण अाैर सीएए काे लेकर कांग्रेस में वैचारिक संघर्ष हो रहा है। एमपी के घटनाक्रम का उससे सीधा संबंध माना जा सकता है। सिंधिया ने जिस दिन सीएए के पक्ष में बयान दिया था, उसी दिन बीजारोपण हाे गया था, अाज प्रकटीकरण हुअा है। सीएए पर कांग्रेस में वैचारिक संघर्ष श़ुरू हुअा है। कुछ नेताअाे में कांग्रेस में रहते हुए ही इसका समर्थन किया। मध्यप्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम के राजस्थान या दूसरे राज्याें पर संभावित असर काे लेकर कटारिया ने कहा कि मध्यप्रदेश के बाद अन्य राज्याें में भी कांग्रेस में एेसे ही टूटन हाेगी। राष्ट्रवादी विचारधारा उसका बड़ा अाधार हाेगी। मध्यप्रदेश से शुरूआत हाे चुकी है। महाराष्ट्र में भले ही शिवसेना ने विचारधारा से अलग हाेकर सरकार बनाई हाे, लेकिन वह भी सीएए के समर्थन में है। यानी महाराष्ट्र में भी टूटन हाेगी ताे यह राष्ट्रवादी विचारधारा के अाधार पर ही हाेगी।
खबरें और भी हैं...