अाईअाईएस टीम ने लिया काेबरा-वाइपर का जहर तलाशेंगे कारगर एंटी स्नेक वेनम बनाने की संभावना
एंटी स्नैक वेनम बनाने अाैर अलग-अलग क्षेत्र के सांपाेें के जहर की जांच करने के लिए बैंगलाेर स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट अाॅफ साइंस की टीम मंगलवार काे उदयपुर पहुंची। टीम ने उदयपुर में सबसे ज्यादा पाए जाने वाले काेबरा अाैर रसल वाइपर सांप का जहर (वेनम) लिया। इसके अलावा दाे सांप करेत अाैर सां स्केलेट वाइपर सांप की टीम तलाश कर रही है जिनका सहयाेग उदयपुर की वाइल्ड एंड स्ट्रीट एनिमल रेस्क्यू साेसायटी कर रही है। कारण यह है कि भाैगाेलिक बदलाव में सांपाें के जहर में भी बदलाव हाेता है। इसी कारण उत्तर भारत के सांपाें का वेनम लेकर पहले अन्य क्षेत्र के सांपाें के जहर से जांच करेंगे अाैर फिर एंटी स्नैक वेनम तैयार किया जाएगा। डीएफअाे अजित उंचाई ने बताया कि अाईअाईएस से यह तीन साल का प्राेजेक्ट है। टीम उत्तर भारत में पाए जाने वाले सांपाें के वेनम ले रही है जिसमें करेत, काेबरा, रसल वाइपर अाैर सां स्केलेट वाइपर है। उदयपुर में उन्हाेंने दाे सांपाें का वेनम लिया है। टीम में सांपाें के विशेषज्ञ अशाेक कैप्टन, अजय कार्तिक अाैर सुयाेग है।
लैब में परखेंगे सांपों के जहर का फर्क, फिर तैयार होगा एंटी डॉट
विशेषज्ञाें का मानना है कि भाैगाेलिक परिस्थितियाें के बदलाव पर सांपाें के जहर में भी बदलाव हाे जाता है। जैसे काेई सांप कहीं मेंढक का शिकार करता है ताे वही सांप दूसरे स्थान पर पक्षी का शिकार करता है। यहां के सांपाें के वेनम की जांच के बाद यही के सांपाें के वेनम का एंटी स्नैक वेनम बनाया जा सकता है। पहले इन सांपाें के वेनम की लैब में जांच की जाएगी। देखा जाएगा कि दाेनाें क्षेत्राें के सांपाें के वेनम में अंतर है या नहीं। इसके बाद इनका एंटी स्नैक वेनम बनाया जाएगा।
दाे सांपाें के रेस्क्यू के लिए रात काे चला सर्च अभियान : वाइल्ड एंड स्ट्रीट एनिमल रेस्क्यू साेसायटी के फाउंडर पदम सिंह ने बताया कि साेसायटी के टीम सदस्याें ने अाईअाईएस टीम के अाने से पहले काेबरा अाैर रसल वाइपर का रेस्क्यू कर लिया गया था। अाईअाईएस टीम सदस्याें ने दाेनाें का वेनम ले लिया गया अाैर यह दाेनाें सांप ही उदयपुर में ज्यादा पाए जाते हैं। इसके अलावा करेत अाैर सां स्केलेट वाइपर रेस्क्यू के लिए रात काे सर्च किया गया। कारण यह है कि करेत रात काे ही बाहर अाता है।
अाईअाईएस अाैर उदयपुर रेस्क्यू साेसायटी के टीम सदस्य