माय एफएम की किटी पार्टी में महिलाओं ने नाथद्वारा में होली के साथ खेले फन गेम्स
उदयपुर | दैनिक भास्कर ग्रुप के रेडियो चैनल 94.3 माय एफएम की किटी पार्टी में महिला दिवस एवं होली उत्सव के रूप में मिराज मेरिडियन माल, नाथद्वारा में हुर्इ। इसमें महिलाओं ने होली के साथ कई फन गेम्स में अपना टेलेंट दिखाया। किटी पार्टी का हिस्सा उदयपुर, नाथद्वारा और राजसमंद की महिलाएं बनी थीं। उदयपुर की महिलाओं के लिए नाथद्वारा तक बस उपलब्ध करवाई गई थी। राजसमंद से भी 80 से ज्यादा महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। तीनों जगह की 250 महिलाएं इस किटी पार्टी का हिस्सा बनीं। प्रतिभा दिखाते हुए महिलाओं ने साबित किया कि रसोई के साथ-साथ उन्हें हर कार्य की दक्षता प्राप्त है। कार्यक्रम मे नाथद्वारा की एसएचओ राधा, मिराज मेरिडियन माल के सीईओ संजय प्रभु, सीडलिंग ग्रुप ऑफ स्कूल के डायरेक्टर हरदीप बक्शी, जीनल सोनोग्राफी एंड क्लीनिकल लैब्स से डॉ. जितेंद्र खींची बतौर अतिथि शामिल थे।