केंद्रीय छात्रसंघ महासचिव कार्यालय का उद्घाटन
उदयपुर | सुविवि परिसर में केंद्रीय छात्रसंघ महासचिव कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को हुआ। छात्रसंघ के महासचिव गजेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि कार्यालय का उद्घाटन सुशीला नागौरी, मोहिनी गुर्जर, बीना वर्डिया, पुष्पा मीणा ने किया। इस मौके पर सीआई डॉ. हनुमंत सिंह राजपुरोहित, कांस्टेबल भानु प्रताप सिंह आदि का सम्मान भी किया गया।