जिला स्तरीय कार्यशाला में दी नई तकनीक की जानकारी
आपकी खबरें :- धर्म, समाज, क्लब, एसोसिएशन और संस्थाओं के आयोजन
उदयपुर | पशुपालन विभाग की राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला गुरुवार काे हुई। इसमें 275 पशुचिकित्सक, पशुचिकित्सा सहायक एवं पशुधन सहायकों ने भाग लिया। आमुखीकरण कार्यशाला में अतिरिक्त निदेशक डॉक्टर ललित जोशी ने पशुपालकों की आय दुगनी करने और पशुपालकों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करने का आह्वान किया। संयुक्त निदेशक डॉ. भूपेंद्र भारद्वाज ने नई तकनीक और टेक्नोलॉजी की जानकारी दी। डॉ. ओम प्रकाश साहू ने खुर पका मुंह पका रोग के दसवें चरण के अभियान की जानकारी दी। डॉ. चंद्रशेखर भटनागर, डॉ. विजय माने, डॉ. शक्ति सिंह, डॉ. अविनाश मिश्रा, दीनदयाल मीणा मौजूद थे। संचालन डाॅ. ओम साहू ने किया।