ई-मित्र केन्द्रों का निरीक्षण कर बांटे जन आधार कार्ड
उदयपुर | जन आधार योजना के तहत मुख्य आयोजना अधिकारी पुनीत शर्मा व बड़गांव के ब्लॉक साख्यिकी अधिकारी दिनेश श्रीमाली ने बड़गांव पंचायत समिति के थूर, लोयरा, बड़ी व बड़गांव में ई-मित्र केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने यहां मौजूद लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए। 31 मार्च तक जन आधार कार्ड निःशुल्क बांटे जा रहे हैं।