जनसुनवाई : एडीएम के निर्देश- लंबित मामलों का प्राथमिकता से करें निपटारा
उदयपुर | जिला आईटी केन्द्र में एडीएम सिटी संजय कुमार ने जनसुनवाई में विभिन्न विभागीय अधिकारियों से आमजन की समस्याओं का निपटारा करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान एडीएम ने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन 181, सतर्कता और अन्य शिकायत संबंधी पोर्टल पर डेढ़ साल से लम्बित प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओपी बुनकर, नगर निगम उपायुक्त अनिल शर्मा, यूआईटी सचिव अरूण कुमार हसिजा, गिर्वा एसडीएम सौम्या झा आदि विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।