पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Udaipur News Rajasthan News Kataria Asked For Budget For Dewas 3 4 Cm Gahlate Said Dear You In The Association Go Along Bring Money From The Center

कटारिया ने मांगा देवास 3-4 के लिए बजट, सीएम गहलाेत बोले- संघ में आप प्रिय, साथ चलें, केंद्र से लेकर आते हैं पैसा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विधानसभा के बजट सत्र मंे शुक्रवार काे राजस्थान वित्त एवं विनियाेग विधेयक पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत ने मेवाड़ सहित प्रदेश के लिए कई घाेषणाएं की। बड़ी घाेषणा सलूंबर के सामान्य हॉस्पिटल में बैड की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 करने की हुई। इसके लिए विधायक अमृतलाल मीणा लंबे समय से प्रयासरत थे अाैर विधानसभा में कई बार मामला भी उठाया। गहलाेत ने बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम विकास बाेर्ड गठन की घाेषणा भी की है। मुख्यमंत्री ने देवास प्राेजेक्ट-2 बनने से हुए फायदाें का जिक्र तो किया, लेकिन देवास 3-4 के लिए काेई घाेषणा नहीं की। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के बाेलने के बाद गहलोत ने कहा- अाप बड़े नेता हैं अाैर संघ के भी प्रिय हैं। अाप बता दीजिए कि राजस्थान के लिए अापकी क्रेडिबिलिटी काम अाये। कई मुद्दे हैं, जिनमें अाप हमारा सहयाेग कर सकते हैं अाैर करना भी चाहिए। इसमें काेई ईगाे नहीं अाएगा। केंद्र से सहयाेग काे लेकर गहलोत ने कटारिया से कहा कि हम सब मिलकर बात करें, टाइम मांगें अाैर माैका मिले ताे हम सब लाेग साथ जाकर बड़े मुद्दों पर बात करें।

यह कहा था नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने

नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने माही बांध का पानी नागलिया पिकअप वियर अाैर जाखम का पानी जयसमंद लाने की याेजना पर काम शुरू करने पर जाेर दिया। कहा कि इससे वल्लभनगर अाैर मावली में भी पेयजल संकट खत्म हाेगा। देवास प्राेजेक्ट 3 अाैर 4 पर भी काेई बहुत ज्यादा खर्च नहीं अाएगा। देवास सुखाड़िया जी का सपना था, वह पूरा हाे। कुल मिलाकर 1000 कराेड़ में ही काम हाे सकता है। थाेड़ा राज्य सरकार प्रयास करे अाैर थाेड़ा केंद्र सहयाेग करे ताे 1000 एमसीएफटी पानी जाे बहकर समुद्र में जा रहा है, वह हमारे काम अा जाएगा। देवास प्रोजेक्ट 2 बजट के अभाव में रुक गया था। तब हम लाेग मुख्यमंत्री से मिले अाैर 50 कराेड़ का बजट दिया ताे काम हाे गया। इससे अाज उदयपुर की झीलें भरी हुई हैं। कटारिया ने नगरीय विकास कर काे लेकर निकाय क्षेत्राें में नया सर्वे करने की जरूरत बताई अाैर देवस्थान विभाग की संपत्तियों पर कब्जे हाेने पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देवस्थान की खरबाें की संपत्ति लाेग लूट रहे हैं।

उदयपुर-राजसमंद और प्रतापगढ़ के लिए की ये अहम घाेषणाएं

{सलूंबर के सामान्य हॉस्पिटल में बैड 100 से बढ़ाकर 150 हाेंगे।

{ऋषभदेव मंदिर के विकास पर खर्च हाेंगे 1 कराेड़। मंदिर के आसपास 2 कराेड़ की सड़कें भी बनेगी।

{देवला-काेटड़ा तक 50 किमी लंबी सड़क के सुद्दीकरण पर 14 कराेड़ खर्च हाेंगे।

{छाेटी सादड़ी, प्रतापगढ़ के रैफरल अस्पताल में 30 बैड से बढ़कर 50 हाेंगे।

{उदयपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा अाैर डूंगरपुर में पायलट बेसिस पर इंदिरा गांधी मातृत्व पाेषण याेजना लागू हाेगी।

{राजसमंद जिले में भीम मुख्यालय के सरकारी काॅलेज में साइंस अाैर काॅमर्स संकाय शुरू हाेगा।

छोटे शहरों की भी चिंता करें : राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी ने नगर सुधार संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान कहा कि बड़े शहराें के साथ-साथ छाेटे शहराें का भी विकास किया जाए। प्रदेश में एक लाख से कम जनसंख्या वाले छोटे शहरों के नियोजित विकास की जरूरत है।
खबरें और भी हैं...