पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Udaipur News Rajasthan News Lottery Of 48 English And 259 Country Liquor Shops Came Out 9 Shops Of The City Were Also Available

48 अंग्रेजी अाैर 259 देशी शराब समूह की दुकानाें की लाॅटरी निकली, शहर की 9 दुकानें एेसी भी, जहां 1-1 ही थे अावेदक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अाबकारी विभाग ने जिले की अंग्रेजी अाैर देशी शराब दुकानाें के लिए गुरुवार काे एमएलएसयू के विवेकानंद सभागार में लाॅटरी निकाली। प्रक्रिया सुबह 11 बजे से रात 10.15 बजे तक चली। अंग्रेजी की 48 अाैर 259 देशी शराब समूहों की 346 दुकानाें के लिए 13 हजार 416 अावेदन अाए थे। शहर में देशी की 9 दुकानें एेसी रही, जिनके लिए सिर्फ एक-एक अावेदन ही अाए। इधर, सुबह से ही अावेदकाें की सभागार के अंदर अाैर बाहर भीड़ लगी रही। लाॅटरी एसएसपी कैलाश चन्द्र बिश्नाेई सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। शराब ठेकेदाराें के मुताबिक इस बार जाे ठेकेदार शराब के व्यापार में कई साल से लगे हुए हैं, उनमें से कम का ही नाम अाया। करीब 40 प्रतिशत एेसे अावेदकाें की लाॅटरी निकली जिन्हाेंने पहली बार अावेदन किया। इसमें कुछ सेल्समैन भी हैं। नामाें की लिस्ट शुक्रवार काे विभाग कार्यालय पर चस्पा की जाएगी। फिर कंपाेजिट वैल्यू अाैर गारंटी राशि जमा करानी हाेगी। बता दें, शहर के 70 वार्ड में 46 अंग्रेजी दुकानाें काे पांच जाेन में बांट रखा है। फतहनगर-सनवाड़ में दाे दुकानें हैं। इनके 4430 अावेदन अाए। देशी शराब के 259 समूह हैं, जिसमें शहर में 33 अाैर एक फतहनगर में एक है। देशी शराब की दुकानाें के लिए कुल 8986 अावेदन अाए हैं।

शहर की अंग्रेजी दुकानें अाैर अाए अावेदन


जाेन अावेदन दुकानें

1 914 11

2 1906 15

3 676 7

4 319 6

5 480 7

फतहनगर 135 2

सभागार के अंदर अाैर बाहर तक बैठे थे अावेदन


पिछले साल जिले की सभी दुकानाें अाैर समुह में करीब 19500 अावेदन प्राप्त हुए थे लेकिन इस बार करीब 13 हजार तक ही रह गए। ठेकेदाराें ने रूचि कम दिखाई जिससे करीब 5000 अावेदन कम अाए। फिर भी एमएलएसयू के सभागार के अंदर अाैर बाहर दाेनाें जगह अावेदकाें अाैर उनके परिचितों की भीड़ लगी रही। विभाग की तरफ से सभागार के बाहर भी बैठने की व्यवस्था की गई थी, जहां पर स्क्रीन पर लाॅटरी दिखाई जा रही थी।

शाेभागपुरा दुकान के लिए सबसे ज्यादा अावेदन : जिले की सभी दुकानाें में सबसे ज्यादा 936 अावेदन शाेभागपुरा दुकान के लिए अाए हैं। इसकी कंपाेजिट वेल्यू 72 लाख रुपए अाैर 78 लाख रुपए देशी शराब की गांरटी जाे लाॅटरी खुलने वाले का जमा कराने हांेगे। इस दुकान की लाॅटरी शाम काे करीब 5 बजे खाेली गई। सभी ने जयकार के नारे लगाए अाैर जैसे ही लाॅटरी निकली ताे नाम किशन सिंह का अाया। इसके बाद सभागार अाधा खाली हाे गया। बाद में अन्य दुकानाें के अावदेन सभागार में पहुंचे। इधर, अंग्रेजी शराब दुकानाें के अावेदन की बात करें ताे जाेन 2 की 15 दुकानाें के लिए 1906 अावेदन अाए।

शराब दुकानाें के लिए लाॅटरी निकालते अधिकारी (बाएं)। हॉल में जितने आवेदक थे, उससे ज्यादा भीड़ बाहर पंडाल में थी।
खबरें और भी हैं...