मातुश्री महिला क्लब ने होली मिलन समारोह मनाया
उदयपुर | मातुश्री महिला क्लब का होली मिलन समारोह ओरियंटल पैलेस रिसोर्ट में शुक्रवार को हुआ। इस मौके पर होली के गीत, कविता, भजन सुनाए और विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। इनमें उषा इन्टोदिया, प्रमिला, रंजना कुणावत, निशा जैन, निर्मला दुगड़, अमरजीत कौर विजेता रही। मुख्य अतिथि संगठन की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कौशल्या गट्टानी थीं। अध्यक्षता पुष्पा कोठारी ने की। क्लब की संरक्षिका जनक बांगड़, अध्यक्ष आभा झंवर, सुनीता शर्मा मौजूद थीं।