पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बैठक व सम्मान समारोह आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर | उस्ताद लक्ष्मणसिंह व्यायामशाला की मेजबानी में रविवार को शाम 5 बजे सम्मान समारोह होगा। इसमें राजस्थान कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष बनने पर जिला संघ के अध्यक्ष गणेश राजौरा का सम्मान किया जाएगा। व्यायामशाला के अर्जुन राजौरा ने बताया कि इस अवसर पर जिला कुश्ती संघ के समस्त पदाधिकारी, समस्त उस्ताद और समस्त खेल प्रेमी गणेश राजोरा का सम्मान करेंगे। इस अवसर पर जिला कुश्ती संघ की वार्षिक बैठक भी होगी। इसमें जिला कुश्ती संघ का अनुमोदन रखा जाएगा एवं आय वय का विवरण रखा जाएगा। वहीं बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ना एवं आगामी जो प्रतियोगिताएं हैं उसका किस तरह से करवाना है उसका कैलेंडर बनाया जाएगा। यह जानकारी जिला कुश्ती संघ के सचिव मांगीलाल कटारिया ने दी।
खबरें और भी हैं...