मुलाकात : मेयर टांक ने सचिव से की यूआईटी की सड़कें सुधारने पर चर्चा
उदयपुर | मेयर जीएस टांक अाैर डिप्टी मेयर पारस सिंघवी गुरुवार काे यूअाईटी सचिव अरुण कुमार हसीजा से मिले। शहर में सड़काें के मुद्दाें काे लेकर चर्चा की गई। महापाैर ने कहा कि यूअाईटी क्षेत्र में अाने वाली अाैर यूअाईटी की सड़कों को डामर डालकर अच्छे से दुरुस्त कर दिया जाए। शहरभर के कई इलाकाें में सड़कें खराब हैं, उनमें यूअाईटी की सड़कें भी हैं। अमूमन शहरवासी समझते हैं कि उन सड़काें की जिम्मेदारी निगम की है। एेसे में उनकी बदहाली का इल्जाम निगम पर आता है। कई सड़कें एेसी हैं जाे क्षेत्र निगम का है मगर यूअाईटी वहां सड़क तैयार करती है। इन्हीं बाताें काे देखते हुए यूअाईटी सचिव से चर्चा कर उन्हें कहा कि वे अपने क्षेत्र अाैर अपनी सड़काें काे दुरुस्त कराएं। हम भी अपने क्षेत्र की सड़काें काे बेहतर करने में लगे हैं। टांक ने बताया कि यूअाईटी सचिव ने भी इसमें सहयाेग का अाश्वासन दिया है।