- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur News Rajasthan News Mewar Colored In Colors Of Holi Now Prepares For The Royal Ride Of Gangaur Navratri Chetichand Dasha Mata Pujan
होली के रंगों में रंगा मेवाड़ अब गणगौर की शाही सवारी, नवरात्रि, चेटीचंड, दशा माता पूजन की तैयारियों में जुटा
मार्च माह की इन तारीखों पर ये बड़े कार्यक्रम होंगे
{16 मार्च को ऋषभदेव में केसरियाजी का मेला भरेगा।
{ 18 मार्च को दशा माता पूजन होगा।
{ चैत्र नवरात्रि 25 मार्च से शुरू होगी।
{ गणगौर उत्सव 27 मार्च को गणगौर घाट पर मनाया जाएगा।
{ शहर में 25 मार्च को चेटीचंड उत्सव पर सिंधी समाज भगवान झूलेलाल की शाही शोभायात्रा निकालेगा।
मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज का सामूहिक ढूंढ़ोत्सव
अाैदीच्य समाज बड़गांव के 11 बच्चाें की हुई सामूहिक ढूंढ
इन्होंने जरूरतमंदों संग सेलिब्रेट की होली, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
बड़गांव मंे अाैदीच्य समाज का सातवां सामूहिक ढूंढोत्सव समाज भवन में हुअा। समाज के 11 बच्चाें की सामूहिक ढूंढ हुई अाैर गांव के विभिन्न समाजाें के प्रतिनिधियाें ने गैर नृत्य किया। इससे पूर्व गांव के हाेली चाैक में बड़गांव सरपंच संजय शर्मा ने पूजा अर्चना कर हाेलिका दहन किया। समाज अध्यक्ष पन्नालाल शर्मा ने बताया कि समाज भवन में हाेली मिलन समाराेह भी हुअा।
किशोरी श्याम सेवा ट्रस्ट ने अम्बामाता स्थित प्रज्ञा चक्षु अंध विद्यालय के बच्चो के साथ, हेल्पिंग यूथ संस्थान ने जरूरतमंदों के साथ होली का पर्व मनाया। टाइगर हिल वासियों ने इको फ्रेंडली होलिका दहन किया। हेल्पिंग यूथ ऑर्गेनाइजेशन संस्थान ने 11 मार्च होली के पर्व पर जरूरतमंदों के साथ होली मनाई गयी, बेदला,फतेहपुरा चोराया,सुखड़िया सर्किल आदि पे और उनको मिठाई दी।
मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज का सामूहिक ढूंढ़ोत्सव टीएस वाटिका में हुआ। इसमें 26 शिशुओं की ढूंढ़ हुई। ढूंढ के बाद समाज के वरिष्ठ जनों ने शिशुओं को चांदी के झूले में झुलाया। इस अवसर पर विवाह योग्य युवक-युवतियों की परिचय पुस्तक का विमोचन किया गया। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, समाज संस्था अध्यक्ष घनश्याम रुनवाल, उपाध्यक्ष गोविंद खजवानिया, पार्षद आशा सोनी आदि मौजूद थे।
उदयपुर | होली पर खुशियों के रंगों में रंगा मेवाड़ अब गणगौर की शाही सवारी, प्रतिपदा-चैत्र नवरात्रि, दुर्गा पूजन, चेटीचंड महोत्सव, दशा माता पूजन आदि पर्वों की तैयारियों में जुट गया है। महिलाओं ने सुहाग की सलामती और कन्याओं ने अच्छे वर की कामना से गणगौर पूजन की तैयारी शुरू कर दी है। होली के दूसरे दिन से ही 16 दिन के गणगौर पूजन महोत्सव का आगाज हो गया है। कई जगह शीतला सप्तमी के दिन रविवार 15 मार्च और इसके बाद 16 मार्च को अष्टमी से भी गणगौर पूजन शुरू करेंगे। 15 व 16 मार्च को मान्यता के मुताबिक सप्तमी व अष्टमी पर शीतला पूजन के साथ बास्योड़ा होगा। इससे पहले शहर के प्रसिद्ध जगदीश मंदिर में फागोत्सव की धूम रंग पंचमी तक चलेगी। होली पर जगदीश चौक और सिटी पैलेस के माणक चौक में परंपरानुसार होलिका दहन हुआ।