जिले के प्रभारी मंत्री 17 काे आएंगे
उदयपुर | जिले के प्रभारी मंत्री भंवरलाल मेघवाल 17 से 19 मार्च तक प्रवास पर रहेंगे। प्रभारी मंत्री 17 मार्च काे सुबह 11.10 बजे उदयपुर पहुंचेंगे अाैर दोपहर 1 बजे सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे। एडीएम प्रशासन ओपी बुनकर ने बताया कि प्रभारी मंत्री अगले दिन कलेक्ट्री सभागार में सुबह 10 बजे समीक्षा बैठक लेंगे।