भास्कर के मार्केटिंग मैनेजर अनुज विजयवर्गीय की माता का निधन
उदयपुर | दैनिक भास्कर उदयपुर के मार्केटिंग मैनेजर अनुज विजयवर्गीय की माता मुन्नी विजयवर्गीय का शुक्रवार को निधन हो गया । उनका अंतिम संस्कार जयपुर स्थित करणी विहार मोक्षधाम 200 फीट बाईपास पर किया गया। 64 वर्षीय मुन्नी विजयवर्गीय लंबे समय से बीमार थीं। उनके एक पुत्र और पुत्री है। श्रद्धांजलि सभा 15 मार्च को दोपहर 2 से 3 बजे तक निवास स्थान 52, जगदीशपुरी एचआर्इए स्कूल के पास जयपुर में रखी है।