मुस्लिम प्रीमियर लीग शुरू, राॅयल अाैर एजी इलेवन ने जीते मुकाबले
मुस्लिम प्रीमियर लीग के पहले दिन एजी इलेवल अाेर राॅयल उदयपुर ने मुकाबले जीते। प्रतियाेगिता की आयोजन कमेटी के सदस्य मोहसिन खान ने बताया कि बुधवार से शुरू हुई लीग के पहले मुकाबले में एजी इलेवन ने ग्रीन स्टार क्लब काे पांच विकेट से हराया। ग्रीन स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 90 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसे एजी इलेवन ने 5 विकेट खोकर 15 ओवर में हासिल कर लिया। एजी इलेवन की ओर से फैजल खान और जीशान खान ने तीन-तीन विकेट लिए। एजी इलेवन के फैजल खान काे मैन अाॅफ द मैच चुना गया। इसी तरह दूसरा मुकाबला उदयपुर रॉयल और टाइगर क्लब के बीच हुअा। उदयपुर रॉयल ने टाइगर क्लब को 5 विकेट से हराया। टाइगर क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 96 रन बनाए। जवाब में उदयपुर रॉयल ने 5 विकेट खोकर जीत हासिल की। रॉयल क्लब के मोहम्मद रिजवान ने 3 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। माेहसीन ने बताया िक लीग का उद्घाटन जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज भटनागर, जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन, उदयपुर क्रिकेट कोच मनोज चौधरी सहित अन्य ने किया। इस दाैरान जिला क्रिकेट संघ से जुड़े अन्य कई पदाधिकारी माैजूद रहे।
मुस्लिम लीग प्रतियाेगिता के उद्घाटन में मौजूद खिलाड़ी।