नेशनल कंजर्वेटिव एंड एण्डोडोन्टिक्स दिवस मनाया
उदयपुर | गीतांजली डेंटल एंव रिसर्च इंस्टिट्यूट उदयपुर में नेशनल कंजर्वेटिव एंड एण्डोडोन्टिक्स दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुर्इ। प्रतियोगिता के तहत रंगोली डिजाइन में प्रथम स्थान पर अंतिम वर्ष के छात्रों का समूह, ईपोस्टर 1 में ऋषिता व्यास प्रथम और ईपोस्टर 2 में श्रद्धा जैन प्रथम रही। कार्यक्रम में गीतांजली यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार भूपेन्द्र मंडलिया, प्राचार्य डॉ.निखिल वर्मा ने पुरस्कार दिए।