अत्याचारों के विरुद्ध संगठित होकर संघर्ष की जरूरत : सालवी
उदयपुर | मुस्लिम महासंघ, डॉ.अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी, वाल्मीकि युवा मंच, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, मुस्लिम यूथ,पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया, मुस्लिम अल्पसंख्यक कल्याण संगठन ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर(प्रशासन)ओपी बुनकर को ज्ञापन दिया। एडवोकेट पीआर सालवी ने कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार की जनविरोधी, संविधान विरोधी नीतियों के विरुद्ध संविधान में विश्वास करने वाले तमाम जनसंगठनों काे सड़क से संसद तक जनसंघर्ष करना होगा। हाजी मोहम्मद बक्श, बहुजन क्रांति मोर्चा के बाबूलाल घावरी, माकपा माले के शंकरलाल चौधरी, चन्द्र देव ओला, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के मोहम्मद अनीस अब्बासी, अख्तर हुसैन, उमर फारूक, पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया के इरफान हुसेन, मुर्तजा अंसारी, उदयपुर मुस्लिम यूथ के उमर अशरफी,फरहत शेख, मुस्लिम अल्पसंख्यक कल्याण संगठन के मोहम्मद नफीस, मोहम्मद शहजाद, मौलाना सोबदार आलम, वाल्मीकि युवा मंच के अर्जुन सोनवाल ने भी विचार रखे। एनपीआर के विरोध में, एनआरसी के विरोध में, दिल्ली दंगों और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के निर्दोष लोगों पर एकतरफा कार्रवाई करने आदि मुद्दों को लेकर ज्ञापन दिया।