पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब एमबीबीएस पार्ट-2 परीक्षा में आरएनटी की हर्षिता अव्वल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर | राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय जयपुर की जनवरी-2020 में हुई एमबीबीएस पार्ट-।। (मुख्य) परीक्षा में रवीन्द्रनाथ टैगोर महाविद्यालय की हर्षिता कोठारी ने 76.77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रिंसिपल डॉ. लाखन पोसवाल ने बताया कि इससे पूर्व फाइनल एमबीबीएस पार्ट-।। (मुख्य) परीक्षा जनवरी 2019 में भी इस महाविद्यालय के जयेश कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। लगातार दूसरे वर्ष इस महाविद्यालय के विद्यार्थी को विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करना गौरव की बात है।
खबरें और भी हैं...