पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नर्सिंग स्टॉफ ने की स्क्रीनिंग, 35 हजार से ज्यादा सैंपल लिए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शनिवार को चिकित्सा विभाग की ओर से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौराहों आदि के आसपास स्क्रीनिंग के लिए सैंपल लिए गए। हाउस टू हाउस सर्वे के दौरान नर्सिंग स्टॉफ ने शहर के कुल 7553 घरों में 35336 सदस्यों का सैंपल लिए गए। इसके अलावा एमबी हॉस्पिटल में शनिवार को 3827 मरीजों के सैंपल लिए गए। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि सैंपल में सभी निगेटिव पाए गए। 5 मार्च से की जा रही स्क्रीनिंग में अब तक 262 दलों ने कुल 16203 घरों के 78992 सैंपल लिए जा चुके है। जिसमें 982 लोगों में सर्दी जुकाम के लक्षण पाए गए। लेकिन आइसोलेशन वार्ड में किसी को भर्ती नहीं किया गया है।

उदयपुर. शहर के एक होटल में पर्यटकों की स्क्रीनिंग करते चिकित्सक।
खबरें और भी हैं...