पदाधिकारी उसी काे बनाएं जाे पार्टी के लिए दाैड़-भाग कर सके : कटारिया
भाजपा संगठन चुनाव के तहत मंडल कार्यकारिणी के लिए नाम तय करने काे लेकर देहात भाजपा की बैठक रविवार काे पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई।
बैठक में शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया ने इस बात पर जाेर दिया कि पार्टी की गाइड लाइन के अनुसार पदाधिकारी तय हाें। इससे भी महत्वपूर्ण यह है कि संगठन के लिए जाे समय निकाल कर दाैड़-भाग सके, उसी काे पदाधिकारी बनाया जाए। क्याेंकि पंचायत चुनाव अाने वाले हैं अाैर देहात में ज्यादा मेहनत की जरूरत हाेगी। जिला प्रवासी हेमराज मीणा ने कहा कि मंडल पदाधिकारियों में महिलाओं अाैर एसटी-एसटी काे पूरा प्रतिनिधित्व देना है। देहात जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार ने कहा कि मंडल अध्यक्ष पंचायत समिति अाैर जिला परिषद के चुनाव के लिए भी तैयार रहें। सांसद अर्जुनलाल मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलाेत, विधायक धर्मनारायण जोशी, अमृतलाल मीणा अाैर प्रताप लाल गमेती भी माैैजूद थे। इधर शहर भाजपा की बैठक में छगन माहुर ने तय समय में जिला अाैर मंडल कार्यकारिणी के नाम तय करने पर जाेर दिया। शहर जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, महामंत्री प्रेम सिंह शक्तावत अाैर जिला उपाध्यक्ष युधिष्ठिर कुमावत भी माैजूद थे।
उदयपुर. देहात भाजपा की बैठक में माैजूद शहर विधायक, सांसद, पदाधिकारी।