पुरानी रंजिश बता कुल्हाड़ी से बड़े भाई पर किया हमला
घायल सवा
झाड़ोल(फ़)। जिले के पानरवा थाना क्षेत्र के खेराड़ गांव में बीती रात छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले में बड़े भाई को गंभीर चोटें आई। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पानरवा थानाधिकारी नाथूसिंह ने बताया कि खेराड़ निवासी शंभूलाल पुत्र खातू गमार ने बीती रात 10 बजे करीब अपने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में बड़ा भाई सवा पुत्र खातू गमार गंभीर घायल हो गया। पीड़ित अपनी प|ी के साथ रविवार सुबह थाने पहुंचा, उसने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी रात 10 बजे करीब हाथ मे कुल्हाड़ी लेकर गाली-गलौच करते उसके घर आया। वह घर के बाहर चबूतरे पर बैठा था। आरोपी ने कहा कि मेरा घर जलाया, आज उसे मारने आया हूं। ऐसा कहते कुल्हाड़ी से सीने पर वार कर दिया। दूसरा वार पीठ पर किया। इसी बीच हल्ला करने पर प|ी धर्मीबाई व पुत्री शांति कुमारी ने आकर बीच-बचाव किया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 307 में मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित का पानरवा अस्पताल ले जाकर मेडिकल करवाया।