गाय के सींग से घायल वृद्ध ने दम तोड़ा
उदयपुर | अम्बामाता थाना क्षेत्र में गाय के सींग मारने से घायल ने वृद्ध ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार ट्रेजर टाउन, बड़गांव निवासी सोहनलाल (67) पुत्र ज्ञानचंद सोनी को गुरुवार को रास्ते जाते गाय ने सींग मार दिया था। उसे एमबी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
जहर से मौत : हिरणमगरी थाना क्षेत्र के सेक्टर-3 में घनश्याम (38) पुत्र मोतीलाल औदीच्य की जहर से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घनश्याम को पेट दर्द की शिकायत रहती थी। इससे वह तनाव में था।
शव मिला : प्रतापनगर चौराहे पर शुक्रवार को अधेड़ का शव मिला। शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव एमबी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष, रंग सावला, कद मध्यम, सिर व दाढ़ी पर सफेद बाल है। शरीर पर खाकी शर्ट, काला पेंट है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि इस अधेड़ की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह जहां-तहां मांगकर पेट भरता था।