ओम बन्ना स्मृति होली कप लेकसिटी ओपन फिडे रेटिंग शतरंज 26 से
उदयपुर|चेस इन लेकसिटी, बुद्धिबल सेवा संस्थान, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ की ओम बन्ना स्मृति चतुर्थ होली कप लेकसिटी ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता 26 मार्च से ऑरबिट रिसोर्ट, न्यू भोपालपुरा में होगी। कमलेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि 5 दिनों की प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमशः 1,11,000 रुपए, 71,000 रुपए, 41,000 रुपए और प्रथम 35 स्थानों पर आने वाले विजेताओं को नकद पुरस्कार व ट्राफी दी जाएगी।