पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव 25 को, सिंधी समाज ने शुरू की तैयारियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिन्धु युवा संगठन, भूपालपुरा और खानपुर सिंधी पंचायत की बैठक सिन्धु भवन, भूपालपुरा में शनिवार को हुई। इसमें चेटीचंड की तैयारियों पर चर्चा की गई। संगठन के अध्यक्ष दिलीप कुमार कटारिया ने बताया कि भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव 25 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। शक्तिनगर से निकलने वाली शोभायात्रा का पुष्प वर्षा और आतिशबाजी से स्वागत किया जाएगा। शोभायात्रा में सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता की सामाजिक प्रेरणादायक झांकी भी शामिल की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता पूज्य खानपुर सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष किशन वाधवानी ने की। महासचिव नंदलाल मंदवानी, अशोक मंदवानी, हरिराम राजाणी, अशोक नैनाणी, पवन रामेजा, किशन कटारिया, इन्द्रलाल रामेजा मौजूद थे।

सिन्धु युवा संगठन की बैठक में तैयारियों पर चर्चा करते हुए।

पंच स्नानी अभिषेक 22 को

पूज्य सिन्धी पंचायत जवाहर नगर, जवाहर नगर युवा सेवा समिति, महिला संगठन और जवाहर नगर युवाज की बैठक शनिवार को हुई। इसमें चेटीचंड पर होने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा तय की गई। महासचिव सुरेश चावला ने बताया कि सिन्धु धाम जवाहर नगर स्थित झूलेलाल मंदिर में 25 मार्च को भगवान झूलेलाल का 1070वां जन्मोत्सव मनाया जायगा। इससे पूर्व 22 मार्च को सुबह 9 बजे भगवान झूलेलाल का अभिषेक होगा। 25 मार्च को महिलाएं बेहराणा साहब का निर्माण और पूजा करेंगी। सत्संग, भजन कार्यक्रम, महाआरती और हाथ परसादी होगी। इस मौके पर प्रतिभावान छात्रों का सम्मान भी किया जाएगा। पूज्य पंचायत, युवा समिति और महिला संगठन के पदाधिकारी झांकियों के साथ झूलेलाल सेवा समिति की सनातन मंदिर शक्तिनगर से निकलने वाली शोभा यात्रा में शामिल होंगे। शाम 7 बजे बहराणा साहब का विसर्जन किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...