प्रदेश की 11354 पंचायतों में 5814 ही वीडीओ, बड़गांव में एक को 4-4 चार्ज
प्रदेश में पंचायत पुनर्गठन के बाद पंचायताें की संख्या 11354 हाे गई है, लेकिन ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) 5814 ही हैं। करीब अाधी पंचायताें में पद खाली होने से वीडीओ काे एक से अधिक पंचायताें का चार्ज दे रखा है। उदयपुर के बड़गांव ब्लॉक में एक वीडीओ के पास चार पंचायतें है। गांव की सरकार में सरपंच के बाद पंचायत का सर्वेसर्वा ग्राम विकास अधिकारी हाेता है। बताया कि पहले कनिष्ठ लिपिक काे भी वीडीओ का चार्ज देकर काम चलाया जा रहा था। लेकिन काेर्ट के अादेश पर अब कनिष्ठ लिपिक काे चार्ज नहीं दिया जा रहा है। एेसे में ग्राम विकास अधिकारियाें पर ही कार्यभार बढ़ गया है। बड़गांव पंचायत समिति में 29 ग्राम पंचायतें हैं। इसके मुकाबले 17 वीडीओ हैं। यहां एक ग्राम विकास अधिकारी के पास चार ग्राम पंचायताें का कार्य भी दे रखा है। इस स्थिति में काैरम की बैठकें भी नियमित नहीं हाे पा रही है। लाेगाें की समस्या का समाधान हाेना ताे बहुत दूर की बात है।
परेशानी सरपंचों की जुबानी
सरपंच ताे बन गया हूं, लेकिन जनता के काम नहीं करवा पा रहा हूं। ग्राम विकास अधिकारी के पद रिक्त हाेने से एलडीसी काे चार्ज दे रखा है। विकास कार्य बाधित हाे रहे हैं। सरकार काे शीघ्र पद भरने चाहिए। मदन पंडित, सरपंच, बड़ी पंचायत
प्रदेश में 1200 नई पंचायतें बनने के बाद रिक्त पदाें की संख्या काफी बढ़ गई है। लगभग अाधी पंचायताें में पद खाली हैं। सरकार काे शीघ्र नई भर्ती निकालकर पद भरने चाहिए।
हेमंत पालीवाल, प्रदेश मंत्री, राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ
पद रिक्त हाेने से समस्या ताे है, लेकिन किसी भी पंचायत में कार्य प्रभावित नहीं हाेने दिया जा रहा है। ग्राम विकास अधिकारी काे अतिरिक्त चार्ज देकर सभी कार्य सुचारू किए जा रहे हैं।
केदारप्रसाद वैष्णव, बीडीअाे, बड़गांव पंस
उदयपुर में पंचायतें652
कार्यरत वीडीओ 430
प्रतापगढ़ में पंचायतें 235
कार्यरत वीडीओ 117
राजसमंद में पंचायतें 214
कार्यरत वीडीओ 140