यूसीटीए की बैंक्यू प्रीमियम लीग की विजेता रही पैंटम
एसाेसिएशन की लेडिज विंग ने काटा केक
उदयपुर | उदयपुर कम्प्यूटर ट्रेड एसाेसिएशन की दो दिवसीय बैंक्यू प्रीमियर क्रिकेट लीग का फाइनल मैच ओजोन व पैंटम टीम के बीच हुअा, जिसमें पैंटम ने 14 रन से टूर्नामेंट जीता। बेस्ट बैट्समैन ऑफ टूर्नामेंट निर्मल मेनारिया, बेस्ट बॉलर विपुल अग्रवाल, बेस्ट विकेट कीपर विकास अग्रवाल व बेस्ट फील्डर खुश रहे। विजेता टीम कैप्टन अजय श्रीवास्तव को मेन इन स्पॉन्सर बैंक्यू के प्रतिनिधि कौशल शर्मा अाैर यूसीटीए के अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह काराेही ने टूर्नामेंट की ट्राॅफी दी। इससे पहले एमबीए ग्राउंड पर लीग का उद्घाटन उपमहापौर पारस सिंघवी, आलोक संस्था प्रबंधक प्रदीप कुमावत अाैर बैंक्यू प्रतिनिधि निखिल ने किया। सचिव सुबोध मेहता ने अतिथियों का स्वागत किया।
दाे दिन में हुए राेमांचक मैच : एसाेसिएशन की इवेंट कमेटी के विकास अग्रवाल अाैर नरेश मेनारिया ने बताया कि लीग के पहले दिन चार मैच हुए। पहला मैच ओजोन और दहवा के बीच हुआ, जिसमें ओजोन टीम 22 रन से विनर रही। दूसरा मैच पैंटम अाैर सीपी प्लस में हुआ, जिसमें पैंटम 10 रन से जीती। तीसरा मैच ओजोन व ब्रदर के बीच हुआ, जिसमें ओजोन 10 रन से जीती अाैर चाैथे मैच में मार्ग सॉफ्टवेयर काे पैंटम ने 9 रन से हराया। टूर्नामेंट के दूसरे दिन हुए पांचवे मैच में ब्रदर 57 रन से विजय रही, जिसने दहवा काे हराया। छठा मैच सीपी प्लस व मार्ग सॉफ्टवेयर के बीच हुअा, जिसमें सीपी प्लस 8 विकेट से विजय रही।
यूसीटीए की लेडिज विंग ने केक काटकर महिला दिवस मनाया। इस दाैरान महिलाअाें के लिए मेंहदी सहित कई प्रतियाेगिताएं अायाेजित की गईं। बच्चाें के लिए बलून जंपिंग सहित कई गेम रखे गए।