फागोत्सव : जगदीश में आस्था का अबीर, चंग के साथ गाए फाग-रसिया
उदयपुर. धुलंडी के बाद शुक्रवार को फिर जगदीश मंदिर में आस्था का अबीर उड़ा। मौका था रंग पंचमी उत्सव का। श्रद्धालु महिला-पुरुषों ने ठाकुरजी संग फाग खेला। फिर चंग की थाप पर रसिया गाए। उत्सव को लेकर जबर्दस्त उत्साह दिखा। इसमें शामिल श्रद्धालुओं के लिए समाजसेवियों ने पकोड़ी और जलेबी की व्यवस्था की।