पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पिकअप चाेरी का अभियुक्त गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर | प्रतापनगर पुलिस ने पिकअप चाेरी के अभियुक्त देवगढ़, प्रतापगढ़ की रोज मगरी निवासी श्रवण कुमार पुत्र गौतमलाल मीणा काे गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि 8 मार्च काे पुराेहिताेें की मादड़ी निवासी महेन्द्र सिंह मीणा ने रिपोर्ट दी थी कि 7 मार्च काे मादड़ी रोड नंबर 3 स्थित मकान के बाहर पिकअप खड़ी की थी। सुबह नहीं मिली। जांच में भोइयों की पचोली रोड स्थित ईंट भट्टे पर काम करने वाले श्रवण कुमार मीणा का नाम सामने अाया। डिटेन कर पूछताछ की ताे उसने पिकअप चुराना कबूल कर लिया।
खबरें और भी हैं...