पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सावधानी से खेलें होली... दिन-रात का तापमान बढ़ा, लेकिन फिर से बदल सकता है माैसम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर | हाल ही उदयपुर सहित मेवाड़ में कई जगह हल्की बारिश के बाद रविवार काे शहर में माैसम पूरी तरह से साफ हाे गया। बीते 24 घंटे के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 3.3 अाैर अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ाेतरी हुई है। माैसम विभाग ने अगले दो दिन फिर से बारिश हाेने के संकेत दिए हैं। इधर चिकित्सकों ने भी मौसम के तेवर देखते हुए होली के दौरान खास एहतियात बरतने की जरूरत बताई है। डबाेक स्थित माैसम विभाग के कार्यालय के अनुसार रविवार काे अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री बढ़कर 26.6 और न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री बढ़कर 12.5 डिग्री पर पहुंच गया। शनिवार काे यह क्रमश: 25.4 अाैर 9.2 डिग्री था। तापमान में बढ़ाेतरी के बावजूद सुबह अाैर शाम के वक्त हल्की ठंड का असर बना रहा। विभाग के अनुसार 10-11 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर एक पश्चिमी विक्षाेभ के फिर से सक्रिय हाेने के अासार है। एेसे में 10 से 12 मार्च के बीच मेवाड़ सहित प्रदेश में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ हल्की-मध्यम बारिश हाे सकती है। तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है। प्रदेश में कुछ जगह ओलावृष्टि हाे सकती है। माैसम विभाग के इस अनुमान से हाेली के अासपास किसानाें की परेशानी फिर बढ़ सकती है। कलड़वास निवासी देवीलाल शर्मा ने बताया कि बड़ी चिंता इस बात की है कि गेहूं की फसल पकने काे है अाैर अब यदि बारिश हाेती है ताे दाना पूरी तरह से पक नहीं पाएगा। थाेड़ी तेज बारिश हाेने पर गेहूं का दाना नीचे गिरकर खराब हाे जाएगा।
खबरें और भी हैं...